कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में रात को काम से घर लाैट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Date:

आवाज़ जनादेश /न्यूज़ ब्यूरो शिमला

शिमला शहर के कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह तेंदुए को धक्का मारा और खुद को इससे छुड़ाया। इस हमले में युवक के कपड़े फट गए।शोर मचाने के बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार कृष्णानगर का रहने वाला मनोज देररात 11:00 बजे ड्यूटी से घर लौट रहा था।

इसी दौरान दाड़नी के बगीचे के पास युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। स्थानीय पार्षद बिट्टू कुमार का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। युवक पर देर रात तेंदुए ने हमला किया है। गनीमत यह रही कि शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। कहा कि वन विभाग को यहां पिंजरा लगाने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...