माैसम ने बदली करवट, अटल टनल रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, नारकंडा में हाईवे बाधित

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने फिर करवट बदली है। रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है वहीं सुबह राजधानी शिमला में हल्के फाहे गिरने के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि, दोपहर तक माैसम साफ हो गया। उधर, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। अटल टनल रोहतांग सहित लाहाैल के अन्य भागों में बर्फबारी हुई है।

इसके अलावा रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू क्षेत्र में भी बर्फबारी दर्ज की गई है। कुल्लू में सुबह से बादल छाए रहे। कुल्लू से सुबह 7:18 बजे एचआरटीसी की एक बस केलांग के लिए भेजी गई थी। लेकिन खराब मौसम के चलते मनाली से वापस आई। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने लोगों को सलाह दी है कि आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अनावश्यक रूप से यात्रा न करें।

नारकंडा में बर्फबारी से हाईवे बाधित

शिमला जिले के नारकंडा व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सुबह बर्फबारी हुई। नारकंडा क्षेत्र में बर्फबारी से एनएच पांच पर बर्फ जमा होने की वजह से पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात को सैंज से शिमला के लिए लूहरी-सुन्नी के रास्ते डायवर्ट कर दिया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। अगले 1-2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। फिर अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

जानें माैसम पूर्वानुमान

माैसम विभाग के अनुसार आज लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, चंबा के ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और इन जिलों के शेष हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। इसी तरह 18 और 21 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 19 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 20 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 16 और 17 फरवरी को मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 7.5, भुंतर 4.2, कल्पा 1.0, धर्मशाला 5.5, ऊना 7.0, नाहन 10.1, केलांग -3.3, पालमपुर 7.0, सोलन 5.0, मनाली 4.9, कांगड़ा 8.8, मंडी 8.8, बिलासपुर 7.5, चंबा 8.5, डलहाैजी 6.4, कुकुमसेरी -5.3, सेऊबाग 1.4, बरठीं 7.3, सराहन 4.3 व ताबो में -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विंटर सीजन में सामान्य से 78 फीसदी कम बारिश

राज्य में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक सामान्य से 78 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 134.9 एमएम बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.6 एमएम बारिश ही हुई है। इससे प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 92, चंबा 75, हमीरपुर 90, कांगड़ा 88, किन्नाैर 90, कुल्लू 63, लाहाैल-स्पीति 73, मंडी 73, शिमला 81, सिरमाैर 87, सोलन 87 व ऊना में 90 फीसदी कम बारिश हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...