सीएम सुक्खू 17 मार्च को पेश करेंगे बजट, 713 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने की मंजूरी

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने विधानसभा के बजट सत्र को मंजूरी दी है। 10 से 28 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र चलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को हिमाचल का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में 15 बैठकें होंगी । 10 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद इस पर चर्चा होगी। 13 मार्च को सीएम चर्चा का जवाब देंगे।

सात भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की मंजूरी

मंत्रिमंडल ने सात विभिन्न पोस्ट कोड के 713 पदों की भर्तियों के परिणाम जारी करने की मंजूरी दी है। इसमें पोस्ट कोड 928 के तहत 66 स्टेनो टाइपिस्ट व पोस्ट कोड 962 के तहत सचिवालय लिपिक के 82 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने की मंजूरी दी गई। साथ ही पोस्ट कोड 970 में वन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 11 पदों, बिजली बोर्ड में पोस्ट कोड 971 के तहत लाइनमैन के 186 पदों, पोस्ट कोड 980 के तहत ड्राइंग टीचर्ज के 314 पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित करने की मंजूरी दी। मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 77 की 11 व फायरमैन पोस्ट कोड 916 के तहत 43 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने का भी फैसला लिया था। कैबिनेट उप समिति ने इन भर्तियों के परिणाम जारी करने की सिफारिश मंत्रिमंडल से की थी। मंत्रिमंडल ने अब राज्य चयन आयोग को इन पदों का परिणाम जारी करने की स्वीकृति दी है।

तहसीलदार के 13 पद भरे जाएंगे

मंत्रिमंडल बैठक में तहसीलदार ग्रेड-1 के 13 पद सीधी भर्ती से लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरने की मंजूरी दी गई। नेरवा में दमकल चाैकी खोलने की मंजूरी दी गई। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने वाले डाॅक्टरों को पूरा वेतन दिया जाएगा। पुलिस थानों व पुलिस चाैकियों का स्टाफ की दृष्टि से युक्तिकरण किया जाएगा। थानों को पांच श्रेणियों में बांटा जाएगा।

पुलिस चाैकी संजाैली को थाना बनाने की स्वीकृति

मंत्रिमंडल ने पुलिस चाैकी संजाैली को पुलिस थाना बनाने की स्वीकृति दी। साथ ही इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 14 पद सृजित कर भरने की मंजूरी दी। कांगड़ा में जल शक्ति मंडल खोलने, नयनादेवी के जकातखाना में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोलने की मंजूरी दी। योजना विभाग में एआरओ के दो पद स्वीकृत किए हैं। संयुक्त निदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में संशोधन की मंजूरी दी। ट्रेजरी विभाग में ट्रेजरी अधिकारी के तीन पद लोक सेवा आयोग से भरने की स्वीकृति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...