शिमला में संगीत की धुनों पर आइस स्केटिंग का आनंद लेते पर्यटक

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग रिंक में शनिवार को स्केटिंग का तीसरा दिन भी जोश से भरा रहा। सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक स्केटिंग का आयोजन किया गया। अब तक आयोजित चार सत्रों में करीब 80 से अधिक स्केटिंग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इनमें क्लब के सदस्य और एकल सत्रों के लिए आए दोनों स्केटर शामिल थे। सर्द सुबह में स्केटर्स को बर्फ पर कला दिखाने का भरपूर मौका मिला। संगीत की धुनों पर स्केटिंग का यह अनुभव यादगार रहा। हालांकि तापमान में वृद्धि और बर्फ की पतली परत के चलते शाम के सत्र अभी शुरू नहीं हो पाए हैं।

शिमला आइस स्केटिंग क्लब के आयोजन सचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि बर्फ को ठोस और सुरक्षित बनाने के लिए अधिक ठंड की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे सर्दियां तेज होंगी, शाम के सत्र भी आयोजित किए जा सकेंगे। तीन दिनों में स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन देखने के बाद, क्लब को इस सीजन में बड़ी संख्या में सत्र आयोजित होने की उम्मीद है। साथ ही स्पीड स्केटिंग और आइस हॉकी के विशेष कैंप की तैयारी भी जारी है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का यह उत्साह शिमला के इस अनूठे आइस स्केटिंग रिंक के महत्व को बढ़ा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...