हिमाचल में पहाड़ों की रानी शिमला सबसे गर्म, रात का पारा 10.9, ऊना में -0.7 डिग्री दर्ज

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल में दिसंबर में मौसम में अजब बदलाव हुआ है। पहाड़ों में रात का मौसम गर्म और मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम शुष्क रहने और लंबे समय से बारिश न होने से शिमला का न्यूनतम पारा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। सबसे गर्म जिले ऊना में न्यूनतम पारा -0.7 डिग्री जबकि हिल्स क्वीन शिमला में 10.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को यह 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो दिन में शिमला के न्यूनतम पारे में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम पारा 9 डिग्री था। मौसम केंद्र शिमला ने 22 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 20 दिसंबर तक शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

शनिवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह दिसंबर में प्रदेश में सर्वाधिक रहने से चौंकाने वाला रहा। शिमला के पर्यटक स्थल कुफरी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 4.0, पालमपुर 3.5, सोलन 1.6, मनाली 3.5, कांगड़ा 3.5, मंडी 1.9, बिलासपुर 2.4, हमीरपुर 0.7, चंबा 2.5 और जुब्बड़हट्टी 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ताबो का न्यूनतम तापमान -10.6, कुकुमसेरी -7.1, बरठीं -0.2, समदो -3.8 और बजौरा में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विभाग ने यह बताई ज्यादा तापमान की वजह

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण दिन के समय आसमान का एकदम साफ रहना है। दिन भर शिमला में चटक धूप होती है। इससे न केवल दिन गर्म हो रहे हैं, बल्कि सर्दी के इस मौसम में रातें भी ज्यादा ठंडी नहीं हो पा रही हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में आसमान पूरी तरह से साफ न होने और धुंध होने के कारण भी ठंडक बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...