भरमौर में उठी आवाज…पार्किंग बनाए सरकार, हर साल बढ़ रही गाडिय़ों की तादाद

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

उपमंडल मुख्यालय भरमौर में पार्किंग का प्रबंध न होने केे कारण वाहनों को सडक़ किनारे ही खड़ा किया जा रहा है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही कई मर्तबा यहां प्रभावित होना आम हो गया है। अहम है कि भरमौर में उतर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा का आयोजन भी होता है। बावजूद इसके सरकारें व प्रशासन यहां पर वाहनों को पार्क करने के लिए बेहतर व्यवस्था नहीं कर पाया है। साल दर साल यहां वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है और भविष्य में हालात यहां तक पहुंच जाएंगे कि सडक़ पर वाहन रेंगते नजर आएंगे।

लिहाजा एक मर्तबा फिर उपमंडल मुख्यालय में वाहनों की पार्किंग हेतू उचित प्रबंध करने की मांग जोर-शोर से उठने लगी है। उल्लेखनीय है कि उपमंडल मुख्यालय भरमौर में मौजूदा समय में एकमात्र पार्किंग बनाई गई है। जहां पर कुछेक वाहनों को ही खड़ा करने की व्यवस्था है। उपमंडल मुख्यालय होने के चलते क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग सरकारी कामकाज हेतू यहां पहुंचते है। इसके अलावा स्थानीय लोगों के वाहन भी यहां पर काफी संख्या है। इन परिस्थितियों में उपमंडल मुख्यालय भरमौर में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अभी तक न होना सरकारों की नाकामी को जाहिर करता है। मणिमहेश यात्रा को लेकर होने वाली बैठकों में पूर्व में पहाड़ी को काट कर पार्किंग बनाने की भी बातें होती आई है। लेकिन इन योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए अभी तक किसी भी स्तर पर पहल नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...