भाजपा विधायक दल बैठक, हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठना महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, डीएस ठाकुर, रीना कश्यप, इंदर गांधी, सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, सतपाल सत्ती, जीत राम कटवाल, सुरिंदर शौरी, इंदर दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, त्रिलोक जमवाल, डॉ. जनक राज, दीप राज, हंस राज व प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में चर्चा हुई कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई। बैठक में राज्यपाल को 11 दिसंबर बुधवार को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर भी व्यापक चर्चा की, जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के काले चिट्ठों का पूरा विवरण है।

भाजपा के सभी विधायक एवं प्रत्याशी एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी राज्यपाल को राजभवन में 11:00 बजे ज्ञापन सौंपने जाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई, किन मुद्दों पर भाजपा की ओर से कांग्रेस को घेर जाएगा ,उसके बारे में भी रणनीति तय की गई। विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र की काफी समस्याएं हैं, जिनको विधानसभा में उजागर किया जाएगा और सरकार को घेरा जाएगा। 18 दिसंबर को भाजपा विधानसभा घेराव भी करेगी, उसकी रणनीति पर भी चर्चा की गई।उन्होंने कहा कुल मिलाकर भाजपा विधायक दल ने इस सरकार को हिमाचल प्रदेश की सबसे निकम्मी सरकार करार दिया, इस सरकार ने एक पैसे का काम नहीं किया पर रोना करोड़ों रुपये का किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...