चार जिलों में पांच दिन घना कोहरा पड़ने का अलर्ट, ताबो-कुकुमसेरी का न्यूनतम पारा माइनस में

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम घने कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। माैसम विभाग के अनुसार बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। इससे दृश्यता 30 मीटर तक रह गई। वहीं सुंदरनगर और ऊना में मध्यम व मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 नवंबर तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिले में सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कोहरे के चलते कुल्लू से जयपुर सहित देहरादून की दोनों हवाई उड़ानें हुईं। दो दिनों तक उड़ानें कोहरे से प्रभावित रहीं।

इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना

15 और 16 नवंबर को आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 नवंबर से माैसम साफ रहने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है। बता दें,दिवाली के बाद से ही कई भागों में कोहरा पड़ने के कारण दोपहर तक सूर्य के दर्शन हो रहे हैं। बारिश नहीं होने के चलते कोहरा पड़ने से मौसम में शुष्क ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 5.5, कल्पा 1.5, धर्मशाला 11.5, ऊना 11.2, नाहन 13.1, केलांग 0.4, पालमपुर 8.5, सोलन 7.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 9.6, मंडी 9.3, बिलासपुर 12.4, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.4, डलहाैजी 11.8, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 5.2, रिकांगपिओ 4.9, सेओबाग 5.3, समदो 1.4, कसाैली 12.9, ताबो -5.9, सैंज 7.7 व बजाैरा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज

पोस्ट मानसून सीजन में 1 अक्तूबर से 13 नवंबर तक राज्य में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में सूखे जैसे हालात है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। वहीं, कांगड़ा में सामान्य से 95, किन्नाैर 99, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 89, शिमला 99 व ऊना जिले में 59 फीसदी कम बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...