किसानों को धान का 36.68 करोड़ भुगतान, विभाग ने खरीदी 19752.20 मीट्रिक टन फसल

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

प्रदेश में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में दस अक्तूबर से पहली नवंबर तक किसानों से 19752.20 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बनाए केंद्रों में धान और रागी की फसल खरीद की जा रही है। किसानों को धान की फसल का अब तक 36.68 करोड़ का भुगतान जारी किया है।धान और रागी की फसल की खरीद करने के लिए बुकिंग के पोर्टल खोल दिया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में 19 धान खरीद केंद्र बनाए हैं। किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं।

प्रदेश भर में बनाए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए 7438 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। 7438 में से 7369 पंजीकरण वेरीफाई किए हैं। इसके अलावा 7326 किसानों को टोकन जारी किए हैं। धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने पोर्टल का लिंक तैयार किया है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2320 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 19 मंडिया बनाई गई हैं।


मोबाइल फोन से पोर्टल पर करें पंजीकरण

किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...