शिमला की साफ- ताजी हवा सैलानियों को लगी खींचने

Date:

शिमला का साफ-सुथरा वातावरण सैलानियों को कर रहा आकर्षित

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

दिवाली के पटाखों से जहां दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी खराब हो गया हैं, तो वहीं, शिमला की हवा साफ है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स जहां 300 के आसपास चल रहा हैं, तो वहीं शिमला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 66 है। वहीं, आने वाले दिनों में इसमें और अधिक सुधार की संभावना है। सामान्य तौर पर शिमला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से नीचे रहता है। ऐसे में प्रदूषण भरी हवा से छुटकारा पाने के लिए सैलानी शिमला का रुख करने लगे है। दिवाली के त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब सैलानियों ने शिमला की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। दिवाली सीजन के चलते पिछले कुछ दिनों से शिमला में पर्यटन कारोबार काफी मंदा चल रहा था। आमतौर पर लोग दिवाली अपने परिवार के साथ अपने घर में मनाते हैं। इसके चलते शिमला में सैलानियों की रौनक कम हो गई थी, लेकिन अब पर्यटन कारोबार शिमला में धीरे-धीरे बढऩे लगा है।

हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले अब शिमला में सप्ताहांत पर सैलानी अभी भी काफी कम हैं, लेकिन शहर के कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शिमला में पर्यटन कारोबार तेजी पकड़ेगा। इस सप्ताहांत पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी से जहां तीस प्रतिशत के आसपास ही रही तो वहीं आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने के आसार है। दिवाली के बाद शिमला में सैलानियों की संख्या बढऩे लगी है। शिमला के रिज-मालरोड में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से सैलानी पहुंचने रहे हैं। सैलानियों को शिमला का मौसम काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। जहां लोग अपने परिवार के साथ शिमला घूमने आ रहे हैं तो वहीं कुछ शैक्षणिक संस्थानों के दौरे भी शिमला के लिए हो रहे हैं। इसके अलावा शिमला के विदेशी सैलनियों की तादाद भी अब बढऩे लगी है। इससे शिमला के कारोबारियों को आने वाले दिनों में मुनाफे की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...