पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोग ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि, अभ्यर्थियों को राहत

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में 1088 विशेष पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 12 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। राज्य लोकसेवा आयोग की वेबसाइट ठप होने के चलते आखिरी तारीख 31 अक्तूबर तक कई युवा आवेदन नहीं कर सके थे। अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के अंक में शीर्षक कांस्टेबल भर्ती : पांच दिन से साइट ठप, आज आवेदन करने का आखिरी दिन से खबर प्रकाशित कर मामला उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने शुक्रवार को बैठक कर ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है।
आयोग के अनुसार कई अभ्यर्थी कुछ तकनीकी खामी के कारण आवेदन नहीं कर सके। इसे देखते हुए अभ्यर्थियों के अनुरोध पर पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 12 नवंबर (11:59) मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन भर्ती आवेदन जमा सकेंगे। इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। किसी भी प्रश्न के लिए अभ्यर्थी टेलीफोन नंबर 0177-2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव योग राज शर्मा की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...