दिसंबर तक हो सकता है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला दिसंबर तक या इससे पहले भी हो सकता है। डॉ. राजीव बिंदल ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे कि किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इस पर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में खूब पहेलियां बुझाई जा रही हैं। डॉ. बिंदल के भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अच्छे संबंध हैं। प्रदेश भाजपा में एक खेमा उन्हें अध्यक्ष बनाए रखने के पक्ष में है तो कुछ असंतुष्टों की ओर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को नए नाम भी सुझाए जा सकते हैं। राज्य भाजपा में इन दिनों सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव करवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

मंडल और जिलों की कार्यकारिणियों के चुनावों के संपन्न होने के बाद राज्य स्तर पर भी संगठनात्मक बदलाव होना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर भी इसके बाद ही निर्णय होना है। हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पार्टी आलाकमान मनोनयन ही करता है।
सुंदरनगर में 4 को भाजपा की बैठक सुंदरनगर में चार नवंबर को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है। इसमें नई दिल्ली से केंद्रीय नेता आ सकते हैं। इसमें भाजपा के बूथ स्तर के चुनाव घोषित हो सकते हैं। बूथ स्तर के चुनाव के बाद मंडल के चुनाव होंगे। इसके बाद जिलों के अध्यक्षों का मनोनयन या चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष को भी तय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान के बाद गरमाई सियासत

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी बिलासपुर के औहर में भाजपा विधायकों के प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव के लिए जुटने की बात की है। इससे भी प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सुक्खू ने रविवार को इस संबंध में एक बयान देते हुए कहा था कि भाजपा अपना कुनबा संभाले। वहीं, सीएम के बयान पर व्यंग्यात्मक तरीके से पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि मुख्यमंत्री को ही भाजपा के नए अध्यक्ष के बारे में ज्यादा पता होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अनुसूचित जाति महिलाओं को चुनाव लड़ने से रोक रही कांग्रेस सरकार : नंदा

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद लाई गई नोटिफिकेशन...

प्रत्याशियों को वितरित हुए चुनाव चिन्ह राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक...