मुख्यमंत्री बोले– रिक्त पद समाप्त नहीं किए, आज की जरूरत के अनुसार भरने के लिए मांगे हैं प्रस्ताव

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो साल या इससे अधिक समय से सरकारी विभागों या सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में रिक्त चल रहे सभी पद खत्म करने के आदेशों पर स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दो साल से अधिक रिक्त रहे कोई भी पद समाप्त नहीं किए गए हैं। इन पदों को आज के समय की जरूरत के अनुसार भरने के लिए विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं। शनिवार सुबह सरकारी आवास ओकओवर में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि आज के समय में टाइपिंग क्लर्क की जरूरत नहीं है। जिनकी जरूरत नहीं है, उनकी जगह नई पोस्टों को परिवर्तित कर भरेंगे। टाइपिंग क्लर्क को जेओए आईटी में कन्वर्ट करना है। सुक्खू ने कहा कि सोशल मीडिया में एक अधिसूचना का हवाला दिया जा रहा कि पदों को खत्म किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है।

कहा कि बीते 20 सालों से इन पदों को भरा नहीं गया लेकिन बजट आवंटित कर दिया गया। इसलिए उन पदों को खत्म किया गया है, जिन पदों की आज के समय में जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले 19 हजार पोस्टों को भरा गया है और तीन हजार पद भरे जा रहे हैं। कोर्ट केसों को निपटाया है। हमारी सरकार ने 19 हजार 103 पद भरने की शुरुआत की है। 5061 पद शिक्षा विभाग में सृजित किए। स्वास्थ्य विभाग में 2679,गृह विभाग में 1924, वन में 2266, 4 486 पद जल शक्ति, 363 लोक निर्माण विभाग में भरे हैं। विपक्ष को भ्रामक प्रचार नहीं करना चाहिए। भाजपा इसमें माहिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...