किशाऊ परियोजना पर सहमति प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि : हर्ष महाजन

Date:

मुख्यमंत्री और कांग्रेस को केंद्र सरकार का धन्यवाद करना चाहिए, श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : हर्ष महाजन

वर्षों से लंबित परियोजना को गति देकर केंद्र ने हिमाचल और देशहित में लिया ऐतिहासिक निर्णय : हर्ष महाजन

शिमला, 17 जून। भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना को लेकर हुई ऐतिहासिक सहमति का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना पर संबंधित राज्यों में सहमति बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘संवाद से समाधान’ की कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

हर्ष महाजन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बीच सहमति बनना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल यमुना नदी के पुनर्जीवन को बल मिलेगा, बल्कि जल संरक्षण, ऊर्जा उत्पादन और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार भी खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने परियोजना के जल घटक की लागत का 90 प्रतिशत वहन करने का निर्णय लेकर अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश सहित सभी राज्यों के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस और प्रदेश सरकार को इस विषय पर केंद्र सरकार तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करना चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि वर्षों से अटकी हुई इस परियोजना को आगे बढ़ाने का कार्य केंद्र सरकार की पहल और नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक लाभ लेने के बजाय प्रदेश और देशहित में लिए गए इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए।

हर्ष महाजन ने विश्वास व्यक्त किया कि किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन से हिमाचल प्रदेश को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे तथा यह परियोजना स्वच्छ और निर्मल यमुना के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पांच माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पिछले लगभग पांच...

सरकाघाट–बल्याना मढ़ी बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष, बहाली की उठी मांग

धर्मपुर (मंडी) सरकाघाट से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे चलने वाली...

मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल; सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17 जून, 2026 बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा...

प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसी भी सूरत में कर्मचारियों की ओपीएस बंद नही होने देगी।

शिमला 17 जून,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा...