आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) व अस्पताल 11 अक्तूबर को भी खुला रहेगा। शुक्रवार 11 अक्तूबर को नवमी या दशहरा उत्सव के लिए स्थानीय अवकाश होता है, पर मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए 11 अक्तूबर आइजीएमसी अस्पताल में ओपीडी सुविधा दी जाएगी। 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक लगातार तीन छुट्टियों के दौरान चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्णय अस्पताल प्रशासन द्वारा लिया गया है। 12 अक्तूबर को सामान्य अवकाश है और 13 अक्तूबर को रविवार है फिर भी 11 अक्तूबर को अस्पताल में नियमित रूप से कामकाज और ओपीडी सुविधा जारी रहेगी।
अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सूचित कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपात स्थिति और नियमित मामलों से निपटने के लिए आवश्यक कर्मचारी और सेवाएं उपलब्ध हों। बता दें कि आदेश के अनुसार उप चिकित्सा अधीक्षक, नर्सिंग स्टाफ और क्लिनिकल विभाग ड्यूटी पर रहेंगे।


