सुंदरनगर में टैक्सी पर भड़की आग, चालक सुरक्षित

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

मंडी के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जयदेवी से थोड़ा पीछे जट्टा रा नाल नामक स्थान पर एक टैक्सी कार में अचानक आग भड़क गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे यहां से गुजर रहे लोगों ने इस गाड़ी को जलते देखा। मौके पर चालक मौजूद नहीं था, इस दौरान लोगों ने पूरा वीडियो मोबाइल कैमरा में कैद कर वायरल कर दिया है।

कार में आग कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब वह इस संपर्क मार्ग से गुजर रहे थे तो कार को जलता हुआ देखा। मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था, आग कैसे लगी, यह अभी संशय बना हुआ है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार धूं-धूं कर जल रही है। इस घटना में कार पूरी तरह से जल कर राख हो गई।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है, लेकिन कार के जलने से कोई हताहत नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...