राज्य स्तर पर सिरमौर जिले का नेतृत्व करेंगी कुडला स्कूल की तीन बेटियां

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

जिला स्तर पर आयोजित अंडर 14 तथा अंडर 19 की बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में माजरा ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुडला खरक की छात्राओं ने इतिहास बनाया। दोनों ही वर्गों की खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने एथलेटिक्स की रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की, जो कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय की बालिका गुलशन को जिला स्तर पर बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। गुलशन ने 400 मीटर तथा 600 मीटर रेस में जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीता और अब राज्य स्तर पर सिरमौर जिले का नेतृत्व करेगी। इसके साथ-साथ अंडर 19 वर्ग में तनुक्षा पुत्री प्रेमपाल ने लॉन्ग जंप तथा हाई जंप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बनाया।

वर्षा चौहान पुत्री जसवंत सिंह ने 800 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा 400 मीटर रेस में रजत पदक जीता। अब ये तीनों बेटियां राज्य स्तर पर सिरमौर जिले का नेतृत्व करेंगी। कुडला स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनबीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में न तो कोई पीईटी है और न ही कोई डीपी मौजूद है, इसके अलावा विद्यालय के खेल के मैदान की स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं है, उसके बावजूद भी इस विद्यालय के छात्र जिला और राज्य स्तर पर खेलकूद में नाम रोशन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...