आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में 38.71 चिट्टा बरामद किया है। पुलिस द्वारा इन मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया है। एक युवक पंजाब और दो युवक मंडी जिला से संबधित पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस द्वारा स्वारघाट के गरामोड़ा में 29.19 ग्राम चिट्टा बाईक पर सवार युवक को चैकिंग के लिए रोका गया तो इसके कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया।
इस मामले में संजीव कुमार उम्र 23 साल निवासी मोड़ा पीओ मसेवाल तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब संलिप्त पाया गया है। वहीं, साथ ही दूसरे मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई के तहत फोरलेन पर मंडी भराड़ी में कार में सवार दो लोगों को 9.52 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित कुमार उम्र 22 साल निवासी हवाणी तहसील बल्ह जिला मंडी व रितिक राणा उम्र 23 साल निवासी हवानी तहसील बल्ह जिला मंडी के तौर पर हुई है। उधर, इस मामले में डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


