12 लाख देने की बात झूठी, जयराम बोले, मुद्दा भटकाने की कोशिश कर रही प्रदेश सरकार

Date:

कांग्रेस नेताओं के आरोप पर बोले जयराम, मुद्दा भटकाने की कोशिश कर रही प्रदेश सरकार

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के उस आरोप को निराधार बताया है, जिसमें पूर्व सरकार में संजौली की मस्जिद के लिए 12 लाख रुपए देने की बात की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सर फोडऩा चाहते हैं। दिल्ली आलाकमान की नाराजग़ी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं। विधानसभा में दिए गए बयान के बाद उन पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान द्वारा दिए गए हैं। सुक्खू सरकार डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है। इसलिए मंत्री भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज करवाने के खिलाफ प्रदेश के लोगों में ज़बरदस्त ग़ुस्सा है। सरकार जनभावनाओं को समझने और उसका सम्मान करने में पूरी तरह नाकाम रही है। अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर, सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। लोगो में कांग्रेस के प्रति जो नाराजग़ी है, उसके राजनीतिक नुक़सान के बारे में कांग्रेस के नेता अच्छी तरह से समझ चुके हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...