आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
देश में बहुचर्चित मंकीपॉक्स से पीडि़त दो रोगियों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां देश में मंकीपॉक्स के दो रोगियों की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अलग-अलग व्यक्तियों में ‘पश्चिम अफ्रीकी क्लेड 2’ के विषाणु की मौजूदगी की पुष्टि है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों रोगियों की हालत स्थिर है और तत्काल कोई संकट नहीं है। इस वायरस से संक्रमित पुरुष ने हाल ही में एमपॉक्स से संक्रमित देश की यात्रा की थी। उसे फिलहाल देखभाल के लिए अलग सुविधा में रखा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ द्वारा घोषित आपातकाल का हिस्सा नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स वायरस के क्लैड 1 स्ट्रैन को लेकर आपातकाल घोषित किया है। इससे पहले, सोमवार को केंद्र सरकार ने वैश्विक एमपॉक्स के प्रकोप के संबंध में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लिए गाइडलाइंस जारी की थी, जिसमें सभी अधिकारियों से एमपॉक्स के लक्षणों के और रोकथाम के बारे में प्रचार-प्रसार को कहा गया था।


