हाथीथान में चिट्टे संग पकड़ा हरियाणा का युवक

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

कुल्लू के भुंतर के साथ सटे हाथीथान में पुलिस ने हरियाणा के एक युवक से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और भुंतर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई जारी रखी है। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस थाना भुंतर की टीम हाथीथान में गश्त पर थी।

इस दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर हाथीथान में एक घर में दबिश दी और वहां पर एक कमरे में हरियाणा के युवक से चिट्टा बरामद किया गया। युवक यहां पर किराए के मकान में रह रहा था। युवक से 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। एसपी कुल्लू ने बताया कि चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नरेश निवासी वार्ड नंबर-6, हंसीए हनुमान कॉलोनी तहसील हिसार हरियाणा के रूप में हुई है।

वर्तमान में वह हाथीथान में किराए के मकान में रह रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस ने युवक के विरूद्ध थाना भुंतर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है। युवक ने यह चिट्टा कहां से लाया था और यहां पर कहां-कहां सप्लाई होना था, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...