हार के बाद आठवें स्थान पर खिसका पाकिस्तान, आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारी नुकसान

Date:

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारी नुकसान; आस्ट्रेलिया टॉप पर, भारत दूसरे नंबर पर

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

बांग्लादेश के हाथों पहली बार टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान को आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गया। 1965 के बाद पाकिस्तान पहली पार निचली रैंकिंग पर पहुंचा है। पाकिस्तान के नीचे जाने से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ है। वह सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की मेजबानी की। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से शर्मनाक हार मिली। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने न सिर्फ पाकिस्तान को हराया, बल्कि टेस्ट सीरीज अपने नाम की।

टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को मिली हार का खामियाजा आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में उठाना पड़ा। ताजा जारी हुई आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पाकिस्तान 8वें स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान को दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान के 76 प्वाइंट हैं। 1965 के साथ पाकिस्तान पहली बार इतने कम रेटिंग अंक और निचले स्थान पर पहुंचा है।

छठे पायदान पर पहुंचा श्रीलंका

टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 124 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। 120 अंक के साथ भारत दूसरे नंबर पर काबिज है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। दोनों की रेटिंग 100 के ऊपर है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बावजूद बांग्लादेश नौवें स्थान पर है। हालांकि, श्रीलंका को जबरदस्त फायदा हुआ है। वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...