फेमा मामले में कार्रवाई, 89 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा मामले में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन और उनके परिवार पर 908 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि 89 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। चेन्नई में ईडी ने तमिलनाडु के सांसद और बिजनेसमैन जगतरक्षकन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फेमा के तहत जांच की। ईडी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि फेमा की धारा 37ए के 89.19 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया गया।
वहीं जारी एक आदेश के तहत लगभग 908 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। पिछले साल आयकर विभाग ने टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर सांसद जगतरक्षकन के 40 से अधिक ठिकानों पर छापामारी की थी, जिसमें उनका घर और ऑफिस भी शामिल था।


