आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
नई दिल्ली। बीसीसीआई एक नई क्रिकेट लीग शुरू करने की सोच रहा है। यह लीग रिटायर हो चुके क्रिकेटर्स के लिए हो सकती है, जिसे लेजेंड्स प्रीमियर लीग नाम दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह से इस बारे में बात की है। बीसीसीआई इसे अगले साल तक शुरू करने पर विचार कर रहा है। अभी बीसीसीआई दो लीग आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का आयोजन करती है।
दुनिया भर में लेजेंड्स लीग की कोई कमी नहीं है। रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज, लेजेंड्स लीग क्रिकेट, वल्र्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स और ग्लोबल लेजेंड्स लीग जैसी लीग करवाता है। ये लीग मुख्य रूप से उन क्रिकेटरों के लिए है, जो संन्यास ले चुके हैं। अगर बीसीसीआई लीग शुरू करता है, तो यह किसी क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित पहला लेजेंड्स टूर्नामेंट होगा।


