*हीमधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लंगहेड़ पंचायत में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम*

Date:

*लगभग 200 पौधे लगाकर लोगों को किया गया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक*
धर्मपुर (मंडी)
* हीमधरा वेलफेयर फाउंडेशन, पंजीकरण संख्या HPCD-21146 के तत्वावधान में आज तहसील धर्मपुर के पंचायत लंगहेड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गांव के युवा साथियों द्वारा मिलकर लगभग 200 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में गांव के युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर पर्यावरण को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। फाउंडेशन द्वारा लोगों को प्लास्टिक के कम उपयोग, जल संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर हीम धरा वेलफेयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि “हीमधरा वेलफेयर फाउंडेशन को हिमाचल प्रदेश में कार्य करते हुए लगभग एक वर्ष हो गया है। फाउंडेशन शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ लड़ाई में निरंतर अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। हमारा प्रयास है कि हम समाज के साथ मिलकर एक स्वच्छ और हरित हिमाचल का निर्माण करें।”

फाउंडेशन ने स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग का भी आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर बनेगी स्वच्छ नगर पंचायत, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

खुलेआम कूड़ा फेंकने वालों पर लगेगा मोटा जुर्माना, स्वच्छ...

विबी-जी रामजी पर अफवाह फैलाने की बजाय उसका लाभ उठाए सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर*

*प्रदेश को बरगलाने के बजाय बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश...