प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के तहत गगरेट में उमड़ा उत्साह, भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान और पौधारोपण।
गगरेट (ऊना), 21 जून:2026
विधानसभा क्षेत्र गगरेट में आज विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के त्रिवेणी संगम की एक भव्य तस्वीर देखने को मिली। ‘प्रगति पथ यात्रा’ के अंतर्गत आज अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम और निरीक्षण का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास सहित जिला व मंडलों के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भूतपूर्व सैनिक और भारी संख्या में कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने
‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुँचने पर सबसे पहले केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चल रहे विभिन्न आधुनिक विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के तुरंत बाद, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के इस प्रमुख रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया और आम जनता को स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात, समस्त नेतृत्व और भूतपूर्व सैनिको के साथ ईसीएचएस (ECHS) ब्रह्मपुर के प्रांगण में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन-आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण को पूरी तरह स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के पावन उद्देश्य के साथ इस प्रांगण में लगभग पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर कुमार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। हमारा कर्तव्य केवल पौधा लगाकर औपचारिकता पूरी करना नहीं है, बल्कि रोपे गए इन सभी पौधों की उचित रक्षा, देखभाल, संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि ये पौधे कल को विशाल वृक्ष बनकर हमारी प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों को जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान कर सकें।इसके अलावा जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने वहां के प्रबुद्ध वर्ग से भी उनके घर जाकर संपर्क किया!
प्रगति पथ यात्रा’ के तहत अमृत रेलवे स्टेशन अंब अंदौरा का निरीक्षण; ईसीएचएस ब्रह्मपुर में रोपे पौधे
Date:


