राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में लंगर सेवा का आयोजन

Date:

शिमला, 19 जून।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला के कैंसर अस्पताल में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि राहुल गांधी जी सदैव गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन करना कांग्रेस पार्टी की जनसेवा की भावना को और सशक्त बनाता है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (प्रशासन) अमित नंदा, ओएसडी प्रोटोकॉल हिमाचल सरकार सौरव चौहान राजनीतिक सचिव विकास कालटा , प्रदीप सूर्या, सोनिया चौहान, यशपाल तनाइक सतीश राठौर, अक्षत नंदा, वीरेंद्र शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, अब 27 जून को होगी बैठक

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष...

24 जून को थम जाएंगे एचआरटीसी के पहिए, जानिए कैसे बसों के रुकने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी

धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों...