शिमला 19 जून,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने देश मे हो रहें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस के जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली कांग्रेस की प्रेस वार्ताओं के लिये पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किये है।
कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने बताया कि चंबा में 22 व 23 जून को होने वाली प्रेस वार्ता व जागरूकता कार्यक्रम के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया के साथ महासचिव मनमोहन कटोच, बलविंदर बबलू,व जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
कांगड़ा में 24 व 25 जून के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा के साथ महासचिव विवेक कुमार, अमित भरमौरी, यशवंत खन्ना व जिलाध्यक्ष
अनुराग शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
लाहौल-स्पीति में 25 व 26 जून के कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के साथ महासचिव हरिचंद शर्मा व जिलाध्यक्ष दोरजे अंगरूप मंडी में 22 व 23 जून के कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर के साथ महासचिव रणजीत सिंह राणा, देवेंद्र जग्गी व जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा ठाकुर हमीरपुर में 20 व 21 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिये उपाध्यक्ष श्री जीवन ठाकुर महासचिव पवन ठाकुर व जिलाध्यक्ष सुमन भारती ऊना में 23 व 24 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिये उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्र प्रभा नेगी महासचिव विकास ठाकुर व जिलाध्यक्ष देशराज को पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है।
बिलासपुर में 22 व 23 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष परस राम के साथ महासचिव रमेश चौहान व जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना धीमान को पर्यवेक्षक बनाया गया है।सोलन में 22 व 23 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, अमिता वर्मा व जिलाध्यक्ष सुभाष चंद वर्माणी , सिरमौर में 24 व 25 जून को होने वाले कार्यक्रम उपाध्यक्ष रजनीश किमटा महासचिव धर्मेंद्र धामी व जिलाध्यक्ष आनंद परमार शिमला शहरी के 23 व 24 जून के कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर महासचिव सत्यजीत नेगी रमेश ठाकुर व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
कुल्लू में 22 व 23 जून के कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर महासचिव
पवन ठाकुर व जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद जबकि
किन्नौर में 26 जून के कार्यक्रम के लिये उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर व महासचिव सुरेश नागटा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस के जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली कांग्रेस की प्रेस वार्ताओं के लिये पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किये है।
Date:


