दंगल टीवी के नए शो ‘साजन घर’ में अहम भूमिका में नजर आएंगे शिमला के अभिनेता आर्यन हरनोट

Date:

आवाज जनादेश न्यूज ब्यूरो शिमला / सी० चीला नेगी

दंगल टीवी पर 14 जनवरी से रात 8.30 बजे प्रसारित होने जा रहे नए धारावाहिक ‘साजन घर’ में शिमला के अभिनेता आर्यन हरनोट एक महत्वपूर्ण और सार्थक भूमिका में नजर आएंगे। इस धारावाहिक की निर्मात्री गुलखान हैं, जिन्होंने इससे पहले इमली, कबूल है, इस प्यार को क्या नाम दूं और जादू तेरी नजर जैसे लोकप्रिय और चर्चित सीरियल बनाए हैं।

‘साजन घर’ में आर्यन हरनोट देवेन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक प्रतिष्ठित और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आता है जब देवेन को एक अनाथ लड़की से प्रेम हो जाता है। हालांकि, उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं। परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि उस लड़की का देहांत हो जाता है, जिसके लिए देवेन अपने पिता को जिम्मेदार मानता है और उनसे बगावत कर घर छोड़ देता है। बावजूद इसके, परिवार देवेन से बेहद प्रेम करता है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि क्या परिवार देवेन को घर वापस लाने में सफल हो पाएगा और क्या पिता अपने सख्त उसूलों के आगे बेटे के प्रेम के लिए झुकेंगे।

गौरतलब है कि आर्यन हरनोट इससे पहले बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन, दीया और बाती हम, हम, परवरिश, फुलवा और कामना जैसे कई चर्चित धारावाहिकों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं।

आर्यन हरनोट हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की सुन्नी तहसील के चनावग गांव से संबंध रखते हैं। उनके इस नए धारावाहिक को लेकर क्षेत्र में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से...

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4...