एक सप्ताह में मिल सकता है भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं के नाम चर्चा में

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित हो जाएगा। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद राजीव भारद्वाज, सिकंदर कुमार, विधायक त्रिलोक जमवाल और राकेश जमवाल के नाम चर्चा में हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बीते कई माह से यह प्रक्रिया बंद हो गई थी। पहलगाम घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। अब इसको लेकर काम शुरू हो गया है। राज्य अध्यक्षों की नियुक्तियों से संबंधित पार्टी पदाधिकारियों को दिल्ली में ही रुकने को कहा गया है। ऐसे में संभावित है कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। डॉ. बिदंल को दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की भी संभावना है। इनके अलावा कांगड़ा-चंबा से लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जमवाल और सुंदरनगर से विधायक राकेश जमवाल के नाम भी शामिल हैं। सिकंदर कुमार हमीरपुर से संबंध रखते हैं। आरएसएस में इनकी अच्छी पैठ हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू को उनके गृह जिले से घेरने के लिए सिकंदर कुमार का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए काफी आगे है। राजीव भारद्वाज कांगड़ा से पार्टी का ब्राह्मण चेहरा हैं। संगठन में बीते कई वर्षों से इन्होंने काम किया है। विधायक त्रिलोक जमवाल और राकेश जमवाल युवा चेहरे हैं। त्रिलोक बिलासुपर और राकेश मंडी से संबंध रखते हैं।

महिला नेत्री के तौर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी की ताजपोशी भी की जा सकती है। इस साल के अंत में पंचायत, जिला परिषद, पंचायत समिति के चुनाव होने हैं। नगर निगम, नगर परिषद के चुनाव भी हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने में हो रही देरी से संगठन की गतिविधियां उस स्तर पर रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहलगाम हादसे के चलते राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की प्राथमिकता चुनाव की जगह अन्य अभियानों पर थी। अब संभावित है कि जल्द ही अध्यक्ष पद पर किसी की ताजपोशी हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह राज्य में किस नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तवज्जो देते हैं, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

जिलों में नहीं बन पा रही कार्यकारिणी

जिला अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी बनने के चार माह बाद भी प्रदेश में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से पार्टी के 17 जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी की प्रदेश में गतिविधियां बेशक जारी हैं लेकिन कार्यकर्ताओं को नई नियुक्तियों का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...