शिक्षा मंत्री 29 को जुब्बल तथा 30 जून को चौपाल विस क्षेत्र के प्रवास पर

Date:

आवाज़ जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 जून को जुब्बल तथा 30 जून को चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 जून, 2025 को प्रातः 10.30 बजे ग्राम पंचायत बधाल के बौली में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री दोपहर 1 बजे शिरठी में कुप्पड़ वैली स्पोर्ट्स क्लब शिरठी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद वह दोपहर 4 बजे ग्राम पंचायत कठासु के बटाड़ में स्टेटा ब्रदर्स युवक मंडल, बटाड़ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

शिक्षा मंत्री 30 जून को प्रातः 10 बजे चौपाल विधानसभा क्षेत्र के मड़ावग में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 12 बजे चौपाल के बमटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे तथा पशु औषधालय की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वह बमटा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...