आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कल हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में रिजिजू ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि इस लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र जीवित रहे… इसे किसी पार्टी से न जोड़ें।
लोकतंत्र को बचाना हर भारतीय का कर्तव्य है। 1975 में 25 जून की रात को देश पर आपातकाल थोपा गया था। आपातकाल का सबसे बड़ा असर मीडिया पर पड़ा… हम इसके 50 साल होने पर एक प्रतिबद्धता के साथ इसलिए जा रहे हैं कि देश में ऐसा काला दिन फिर न आए। इसलिए हम इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को जन-जन तक ले जाना हमारा कर्तव्य है।


