अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुन्नी में योगाभ्यास का आयोजन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुन्नी और बसंतपुर में योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया ।इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी के ऑडिटोरियम में युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, आयुष विभाग,व्यापार मंडल सुन्नी तथा युवक मंडल सुन्नी के संयुक्त तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सुन्नी में किया गया। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस दौरान एसडीएम सुन्नी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योग के महत्व बारे डाला गया । उन्होंने समस्त प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया । पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में प्रधानाचार्य विपिन रघुवंशी की अध्यक्षता में समय विद्यार्थियों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया तथा बसंतपुर स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ उर्मिला वर्मा ने बच्चों को योग क्रियाएं करवा योग का महत्व समझाया ।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आर्यन पब्लिक स्कूल सुन्नी में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंजलि से जुड़े प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षक उमेश वर्मा ने छात्रों एवं शिक्षकों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वर्मा ने बच्चों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन आदि योगासन कराए और नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य प्रशांत पंवार ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य प्रशांत पंवार ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related