आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्य अनुराग सिंह ठाकुर ने समिति अन्य सांसदों के साथ शिमला प्रवास के दौरान विभिन्न आधिकारिक बैठकों में वन नेशन वन इलेक्शन की आवश्यकता व उपयोगिता पर अपने विचार रखे।दो दिवसीय शिमला दौरे के दौरान संयुक्त संसदीय समिति विभिन्न पॉलीटिकल पार्टी और तमाम हितधारकों से बातचीत कर रही है। शिमला में एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, कमलेश कुमार पंत, देवेश कुमार, शरद कुमार लगवाल, अजय शर्मा, आशुतोष गुप्ता, विवेक कुमार मिश्रा, विजय कुमार, एस सहने पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक जीत राम कटवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा एवं जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने इस बैठक में अपने विचार रखे।


