भाजपा संजौली मंडल ने किया विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

भारतीय जनता पार्टी संजौली मंडल, शिमला द्वारा एक भव्य विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Hide quoted text

सभा को संबोधित करते हुए तिलक राज ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति प्रदान करने की आवश्यकता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति देश का भविष्य है। हमें अपनी ऊर्जा और नवाचार को देश के विकास में लगाना होगा।”

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने के मामले में भारत ने एक दशक में जबरदस्त कामयाबी हासिल कर विश्वभर में दूसरा पायदान हासिल किया है। वर्तमान में 94 करोड़ लोग अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ गए हैं यानी देश की कुल 64.3 प्रतिशत आबादी कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ अवश्य ले रही है। भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में महज 19 प्रतिशत था जो 2025 में बढ़कर 64.3 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यानी इसमें 45 प्रतिशत अंकों का ऐतिहासिक उछाल आया है। यह सब संभव हो सका है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और श्रमिक वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की वजह से।

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, और डिजिटल इंडिया का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल युवाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। तिलक राज ने संजौली मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की और कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजनों से जन-जागरूकता बढ़ती है और विकास कार्यों को बल मिलता है। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विकसित भारत 2047 संकल्प भी लिया गया, जिसका एक सर्टिफिकेट भी दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा संजौली मंडल के अध्यक्ष संजीव चौहान, प्रत्याशी संजय सूद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव दृष्टा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद, शिमला मंडल के अध्यक्ष राजीव पंडित, अनीश चोपड़ा, राम कृष्ण दीप्टा और अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...