कमजोर वर्गों तथा जनजातीय क्षेत्र के लिए कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हों : विनोद कुमार

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त कार्यालय, केलांग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी सभापति विधायक विनोद कुमार ने की।

बैठक में समाज के कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक, विधायक रीना कश्यप, विधायक चंद्रशेखर,विधायक दीप राज, विधायक लोकेंद्र कुमार, विधायक अनुराधा राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अपने बहुमूल्य सुझाव बैठक में रखे।

बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई और ज़िला प्रशासन को अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

सभापति, ने कहा कि कल्याण समिति विधानसभा की एक महत्वपूर्ण समिति है, जो समाज के कमजोर वर्गों तथा अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें प्रभावी रूप से लागू करवाने की दिशा में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बनाकर बजट आवंटित करती है, परंतु उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक धरातल स्तर तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होती है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत मिले बजट का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें इसके लिए प्रतिबद्धता से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि समिति के विभिन्न जिलों के दौरों के दौरान योजनाओं की जमीनी हकीकत और उनसे जुड़े सुझाव प्राप्त होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि समिति द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को शीघ्रता से लागू किया जाए।

कल्याण समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर घाटी के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले स्थानीय उत्पादों को बेचने के लिए स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि वहां पहुंचने वाले पर्यटकों को आसानी से जिला लाहौल स्पीति में तैयार किए जाने वाले उत्पाद उपलब्ध हों और स्थानीय स्तर पर महिलाओं को भी स्वरोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने समिति का विशेष आभार जताते हुए समिति के मार्गदर्शन में सामने आए सुझावों पर अमल करते हुए जनजातीय जिला को विकास के मामले में आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

ज़िलाधीश किरण भड़ाना ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए समिति के निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बैठक में पुलिस उप अधीक्षक, रश्मि, एसडीएम आकांक्षा शर्मा, समिति के अवर सचिव संजय कुमार, टिकन वर्मा, दिवेश पठानिया, देवेंद्र शर्मा सहित ज़िला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, तथा स्पीति के प्रशानिक अधिकारी वर्चुअल मोड में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...