ऊना को विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने किया 25.79 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र को 25.79 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 8.79 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) पाठशाला ऊना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन से छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। यह ब्लॉक स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं और प्रशासनिक इकाइयों से सुसज्जित है और यहां उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले ‘न्यू गर्ल्स हॉस्टल’ की आधारशिला भी रखी। यह छात्रावास विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास सुविधा प्रदान करेगा, जिससे बेटियों की उच्च शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुलभ होगी।

मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, राज्य एससी आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा व अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...