आईटीआई में अभ्यर्थी निशुल्क कर सकेंगे आवेदन, रुचि के हिसाब से ट्रेड चुनने में की जाएगी मदद

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सूबे की आईटीआई में व्यवस्था कर दी है। अभ्यर्थी आईटीआई जाकर आवेदन संंबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस दौरान उनसे किसी प्रकार का शुल्क आवेदन के लिए नहीं लिया जाएगा। उन्हें रुचि के हिसाब से ट्रेड चुनने में भी मदद की जाएगी।

तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश आईटीआई में प्रवेश के लिए दो जून से पोर्टल खोल दिया है। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 16 जून तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि च्वाइस भरने की अंतिम तिथि 17 जून तक रहेगी।

इस दौरान स्पोर्ट्स से संंबंधित दस्तावेजों की पड़ताल 18 जून को होगी। वहीं, पहले चरण की सीटों की अलाटमेंट 30 जून को की जाएगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियाें को 5 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में अपने दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा, जबकि सात जुलाई को तीन बजे के बाद विभिन्न आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त पड़ी सीटों की डिटेल अपलोड़ कर दी जाएगी।

वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी आठ से 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि सीटों का आवंटन पहली अगस्त को होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के पास दो से आठ अगस्त तक का समय संंबंधित आईटीआई में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकेंगे। दूसरे चरण के बाद रिक्त पड़ी सीटों को 12 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि अभ्यर्थी प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में निशुल्क आवेदन करने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। साथ ही उनकी रुचि के हिसाब से उन्हें किस ट्रेड में प्रवेश लेना चाहिए आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...