सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, हिमाचल के विद्यार्थी यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट DigiLocker के जरिए देख सकेंगे। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा। इसमें 91.64 फीसदी लड़कियां व 85.70 फीसदी लड़के हैं। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। दसवीं का पास प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा में 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 93.66 फीसदी छात्र पास हुए हैं। विद्यार्थी अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है।

किस रीजन का कितना प्रतिशत रहा परिणाम

17 रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर रहा है। त्रिवेंद्रम 99.32, चेन्नई 97.39, बेंगलुरु 95.95, दिल्ली वेस्ट, 95.37, दिल्ली ईस्ट 95.06, चंडीगढ़ 91.61, पंचकूला 91.17, पुणे 90.93, अजमेर 90.40, भुवनेश्वर 83.64, गुवाहाटी 83.62, देहरादून 83.45, पटना 82.86, भोपाल 82.46, नोएडा 81.29 व प्रयागराज का परीक्षा परिणाम 79.53 फीसदी रहा है। देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां बच्चों का पास प्रतिशत 99.29 फीसदी रहा। निजी स्कूल का 87.94 फीसदी के साथ सबसे कम फीसदी परिणाम रहा है। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का रिजल्ट 91.57 फीसदी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...