कुलदीप राठौर ने की मुख्यमंत्री से मांग ओलावृष्टि प्रभावित किसानों बागवानों को मिले मुआवजा

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री व बागवानी मंत्री से आग्रह किया है कि हाल ही में प्रदेश में हुई बेमौसमी वर्षा व ओलावृष्टि से हुए नगदी फसलों व फलों के नुकसान का आकलन करवा कर प्रभावित किसानों व बागवानों को नियमों के तहत मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से सेब की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है,जबकि अन्य फसलों सब्जियों व गेंहू की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व विभाग को इस नुकसान का आकलन करने के जल्द निर्देश दिए जाने चाहिए।

आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने पिछले दो सालों में प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में बढ़ौतरी पर अपनी चिंता जताते हुए कहा कि इस पर अब वैज्ञानिक शोध की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग इसकी एक मुख्य वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि बागवानी व कृषि के लिये दीर्घकालिक नीतियां बनाई जानी चाहिए जिससे इन्हें किसी भी प्राकृतिक आपदा के चलते आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।राठौर ने कहा कि ऊपरी शिमला में कई जगह ओलावृष्टि रोकने के लिए एंटी हेलगन लगाई गई है। कुछ बागवानों का मानना है कि इसका विपरीत प्रभाव दूसरी जगहों पर पड़ रहा है और ओलावृष्टि उनके क्षेत्र की ओर रुख कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पर भी शोध करने की जरूरत है कि इसकी वजह से दूसरे साथ लगते क्षेत्रों में ओलावृष्टि का रुख तो नहीं बदल रहा है,और अगर ऐसा नहीं है तो ठियोग क्षेत्र में भी एन्टी हेलगन लगाई जानी चाहिए।

कुलदीप राठौर ने कहा कि किसानों व बागवानों पर ओलावृष्टि से दोहरी मार पड़ी है। एक तो उनकी आय पर विपरीत असर पड़ा है तो दूसरा जिन्होंने कृषि लोन ले रखे है वह उसे लौटाने की स्थिति में नही है। ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके लोन की अदायगी व ब्याज अगले साल तक स्थगित किये जाने चाहिए।राठौर ने किसानों व बागवानों को दी जाने वाली कीट नाशकों पर सब्सिडी देने की मांग भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...