हिमाचल में जल्द होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली हुए रवाना

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार होगा। दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठक में इस बात विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अलग-अलग पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शुक्रवार दोपहर ऊना से दिल्ली रवाना हो गए। मुकेश शनिवार को पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के दो बार दौरे करने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप चुकी है। ऐसे में संभावित है कि अब हाईकमान कार्यकारिणी के विस्तार पर इसी माह फैसला ले सकता है। कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली दौड़ से सियासी हलचल बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद कार्यकारिणी विस्तार पर एक राय बन गई है। नवंबर 2024 में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग हो गई थी। वर्तमान में सिर्फ प्रतिभा सिंह ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं। ब्लॉक से लेकर जिला और राज्य कार्यकारिणी भंग हैं।

भाजपा को न हथियाने दिया जाए जातीय जनगणना का मुद्दा

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी नेताओं को जातीय जनगणना का मुद्दा हथियाने के भाजपा के प्रयासों का तोड़ निकालने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कहा गया कि जातीय जनगणना की मांग पार्टी नेता राहुल गांधी ने उठाई थी। भाजपा इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। प्रदेश स्तर पर लोगों को इसे लेकर जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अनर्गल बयानबाजी न करने की भी कड़ी हिदायत दी है।

कांग्रेस की गतिविधियों पर भाजपा की भी नजर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चयन और कार्यकारिणी विस्तार पर प्रदेश भाजपा भी नजर बनाए हुए है। हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर भी अभी तक फैसला नहीं हुआ है। रणनीतिक तरीके से भाजपा चाह रही है कि कांग्रेस के फैसले के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर फैसला लिया जाए। शुक्रवार को भी भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरों को लेकर दिनभर टोह लेते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...