करसोग की बिमला खड्ड किनारे बेहोश मिले द्रष्टि गांव के दो युवक, बाद में मृत घोषित

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की खड़कन पंचायत के तहत द्रष्टि में शुक्रवार को दो स्थानीय युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को खड्ड किनारे बेहोशी की हालत में देखा गया। जांच में दोनों मृत पाए गए। दोनों ही द्रष्टि गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शुक्रवार दोपहर का खाना खाने के बाद घर से काम के लिए निकल गए। उसके बाद घर के साथ गुजरती बिमला खड्ड में बेहोश देखे गए।

स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों युवक मजदूरी करते थे। युवकों की पहचान भगत राम (43) पुत्र बंगालु राम गांव द्रष्टि और संजय (26) पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव द्रष्टि, करसोग के रूप में हुई है। माैत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...