हिमाचल कांग्रेस को मई में मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इस दिन खत्म हो रहा है प्रतिभा का कार्यकाल

Date:

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को मई में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का छह मई को तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नवंबर 2024 से प्रदेश कांग्रेस सहित जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग है। 27 अप्रैल 2022 को प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई थी। छह मई 2022 को प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया था। ऐसे में संभावित है कि नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान भी हो जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने को लेकर हो रही माथापच्ची एक बड़ा कारण है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि नये अध्यक्ष के हिसाब से ही कार्यकारिणी का गठन किया जाए। वीरवार को पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल शिमला आ रही हैं। 25 अप्रैल को रजनी पाटिल पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर 26 अप्रैल को होने वाली राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। पाटिल के इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी संकेत मिलने के आसार हैं।

राठौर और अनिरुद्ध को अध्यक्ष बनाने की चर्चा

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर को दोबारा हिमाचल में संगठन की कमान सौंपे जाने की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा चल रही है। अगर राठौर अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो किसी मंत्री को हटाकर अध्यक्ष बनाया जा सकता है।पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को भी अध्यक्ष बनाने के कयास हैं। उधर, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कई बार बोल चुकी हैं कि जब उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई तो कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष के समय की ही थी। उन्होंने कार्यकारिणी का नये सिरे से गठन नहीं किया गया। ऐसे में उन्हें कार्यकारिणी गठन का अधिकार मिलना चाहिए। हाईकमान अगर प्रतिभा सिंह के इस तर्क से सहमत होता है तो उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।

आज शिमला पहुंचेंगे प्रभारी और सह प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी वीरवार को शिमला पहुंचेंगे। 26 अप्रैल को होने वाली रैली के लिए यह नेता दिल्ली से विशेष तौर पर शिमला भेजे गए हैं। संविधान बचाओ रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

21 जून को धर्मपुर में लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर

धर्मपुर, (मंडी) क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...

स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : सिद्धार्थन

कुसुमटी ग्रामीण मंडल के चियोग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने...