हिमाचल में आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी के आसार, चार जिलों के लिए येलो अलर्ट

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से लाहौल घाटी में 100 से अधिक सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। रविवार को मनाली से आगे सोलंगनाला-धुंधी मार्ग पर रविवार दोपहर हिमखंड गिरा, जिससे मनाली-लेह मार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। हालांकि हिमखंड गिरने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने सूचना मिलते ही मार्ग दो घंटे में बहाल कर दिया। शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

इतने दिन खराब रहेगा माैसम

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 से 16 मार्च तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 12 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 13 और 16 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 14 और 15 मार्च को राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 14 मार्च को चंबा, कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 11.9, भुंतर 11.6, कल्पा 3.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 7.0, नाहन 11.3, केलांग -2.3, पालमपुर 10.5, सोलन 8.0, मनाली 8.1, कांगड़ा 13.5, मंडी 12.9, बिलासपुर 12.0, चंबा 13.3, डलहाैजी 8.6, कुकुमसेरी -2.6, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 5.0, पांवटा साहिब 12.0, सराहन 5.1 व ताबो में -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...