डाॅक्टरों ने मानसिक रोगी के पेट से ऑपरेशन के जरिये निकाले छुरी-कांटे और पेन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मानसिक रोगी को असहनीय पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मरीज के पेट में कई असामान्य वस्तुएं थीं, जिनमें सूई ,छुरी, कांटा, पेन, प्लकर आदि शामिल थे। स्थिति गंभीर होने के कारण आपातकालीन सर्जरी की गई ।

सफल ऑपरेशन के दौरान इन सभी वस्तुओं को निकाल लिया गया। शल्य चिकित्सा विभाग से सहआचार्य डॉ. राहुल मृगपुरी, डॉ. लवलीन, डॉ. प्रियंका, निश्चेतना विभाग के डॉ. मनजुला, चमन और स्टाफ ललिता ने सहयोग दिया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...