हिमाचल प्रदेश में शीतलहर, कल मौसम साफ, कब होगी बारिश और बर्फबारी?

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र सुबह और शाम के समय शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। नाहन और पांवटा साहिब के अलावा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है। आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 फरवरी को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।

शुक्रवार को लाहौल में 100 और कुल्लू में एक हाईवे के साथ चार सड़कें ठप हैं। अटल टनल रोहतांग शुक्रवार को छोटे वाहनों के लिए खुल गई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, बिलासपुर में 24.4, कांगड़ा में 23.1, सोलन में 22.5, मंडी में 22.2, नाहन में 22.3, चंबा में 21.1, धर्मशाला में 21.0, शिमला में 17.2, मनाली में 14.8 और कल्पा में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...