रिज से यहां शिफ्ट होगा तिरंगा, प्रशासन संग अधिकारियों ने निरीक्षण कर चिन्हित किया स्थान

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज से 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस संबंध में निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद गुरुवार को शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान, डिप्टी मेयर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री, और लोनिवि के अधिकारियों ने रिज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ध्वज को बदलने को लेकर भी चर्चा की और इसको लेकर टका बेंच स्थान को चिन्हित किया। वहीं शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि रिज के जीर्णोद्धार के बाद झंडा मैदान के बीच में आ गया है। रिज को एक समतल मैदान के रूप में विकसित करने की योजना के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है, जबकि निगरानी नगर निगम द्वारा की जाएगी।

वहीं यहां पर बने रेन शेल्टर को भी घोड़ा स्टैंड के पास बदला जाना है। इसको लेकर भी प्लान तैयार कर दिया है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद गुरुवार को विधायक और अधिकारियों के साथ मिलकर रिज का दौरा किया और यहां पर स्थान चिन्हित किया। इसमें ध्वज को टका बेंच और रेन शेल्टर को घोड़ा स्टैंड के पास बदलने का निर्णय लिया है, लेकिन इसको लेकर अंतिम मंजूरी मुख्यमंत्री देंगे। फिलहाल इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार तिरंगे को टका बेंच पर स्थानांतरित करने की योजना है। वहीं यहां पर रेन शेल्टर को भी घोड़ा स्टैंड के पास स्थापित किया जाएगा और यहां पर एक दुकान भी है इसका भी स्थान बदलने का प्लान बनाया जा रहा है।

तेज हवा के चलते ध्वज को कई बार हुआ नुकसान

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि रिज पर ध्वज तेज हवा के कारण कई बार फट जाता है। ऐसे में ध्वज को यदि पहाड़ी के समीप लगाया जाता है तो इसे फटने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में अधिकारियों ने कहा कि टका बेंच में इस ध्वज को स्थापित करने का सही स्थान होगा। वहीं इसको लेकर एक बार मुख्यमंत्री से बात की जाएगी और उसके बाद ध्वज को चिन्हित स्थान पर स्थापित किया जाएगा।

वर्ष 2015 में स्थापित

यह तिरंगा वर्ष 2015 में 13.55 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया गया था। झंडा सवा नौ मीटर लंबा और सवा छह मीटर चौड़ा है, जिसे 30 मीटर ऊंचे स्वचालित फ्लैग पोस्ट पर लगाया गया था। वर्तमान में इसकी देखरेख शिमला नगर निगम द्वारा की जा रही है।

रिज की बढ़ेगी चौड़ाई

रिज को चौड़ा करने के लिए घोड़ा स्टैंड के पास भी काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं इसके ऊपर रेन शेल्टर बनाया जाएगा। साथ ही जहां पर वर्तमान में ध्वज लगा है उस हिस्से को भी नए ईमारत की छत के साथ जोड़ा जाएगा। इससे घोड़ा स्टैंड से लेकर टाउन हॉल तक रिज की चौड़ाई बढ़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...