तत्तापानी करसोग मार्ग पर मोहटा से तलेहन सम्पर्क मार्ग संविधार के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

तत्तापानी करसोग मार्ग पर मोहटा से तलेहन सम्पर्क मार्ग पर संविधार के समीप बैड़ा पशड़ के समीप अल्टो कार सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा प्रातः ही घटित हुआ । कार में पति पत्नी सवार थे । दुर्घटना में दोनों सवारों को गहरी छोटे आई । ग्रामीणों ने बचाव कार्य करते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए घटना स्थल से सुन्नी अस्पताल लाया गया । सुन्नी अस्पताल में प्रथमिक उपचार के चलते कार चालक ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई । मृतक की शिनाख्त प्रेम लाल ( 55 वर्ष) पुत्र बेसर दत्त निवासी संविधार के तौर पर हुई है जबकि कार में सवार महिला संतोष कुमारी की गंभीरता को देख हुए आई जी एम सी शिमला रेफर कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी तत्तापानी से मोनी अमावस्या के मौके पर स्नान कर वापिस घर लौट रहे थे और रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है । बहरहाल नाका चौकी तत्तापानी से पुलिस बल दुर्घटना की छानबीन कर रहे है और मामले की आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...