हिमाचल के 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में जल्द मिलेगी सिंचाई सुविधा

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

बागवानी, सिंचाई और मूल्य संवर्धन परियोजना (एचपी शिवा) के तहत इसी साल हिमाचल प्रदेश में 4000 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का काम पूरा हो जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के सात जिलों के 28 विकास खंडों में बागवानी के लिए आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक से 1030 करोड़ की मदद मिली है जबकि 262 करोड़ प्रदेश सरकार खर्च कर रही है।

एचपी शिवा परियोजना में सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और ऊना जिले को शामिल किया गया है। इन जिलों में संतरा, लीची, अमरूद, अनार, आम, प्लम, पेकन नट और जापानी फल जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। परियोजना के तहत 162 सिंचाई योजनाएं स्थापित की जानी हैं ताकि किसानों को जल संकट से निजात मिल सके। परियोजना में प्रदेश के 6000 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया जाना है। पहले चरण में 4000 हेक्टेयर पर पौधरोपण होगा और 162 सिंचाई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। फिर परियोजना का विस्तारहोगा। सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किसानों को सामूहिक प्रबंधन और उत्पादों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध करवाने में भी सहयोग दिया जाएगा।

15,000 किसान परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य

परियोजना के तहत लगभग 15,000 किसान परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है। परियोजना में प्रतिवर्ष 82,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। परियोजना के तहत, बीज से बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। एचपी शिवा परियोजना के तहत 4000 हेक्टेयर में पौधरोपण और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का काम इसी साल पूरा हो जाएगा।परियोजना के तहत 162 सिंचाई योजनाएं तैयार की जाएंगी। 2000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए 162 सिंचाई योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...