हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, लाहाैल में बर्फबारी, शीतलहर बढ़ी

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि कुल्लू व शिमला में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पूरी घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। वहीं वीकेंड पर कुल्लू-मनाली घूमने आए हुए पर्यटकों ने बदले हुए मौसम का आनंद लिया। अटल टनल होकर कई पर्यटक लाहौल पहुंचे।

दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 13 से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। 16 व 17 जनवरी को कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...